फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) बाबा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट, फतेहगढ़ की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की। भक्तों ने बाबा श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया। भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर संतोष गुप्ता (आयोजक), विवेक गुप्ता (राष्ट्रीय मंत्री, खाटू श्याम सेना ट्रस्ट), अनिल तिवारी (सभासद), विकास गुप्ता (संरक्षक), टीना ठाकुर, रवीना, दीपक (जिला अध्यक्ष), नरेश राजपूत, सौरभ, शनि राजपूत, विशाल गुप्ता, मनु सक्सेना, गौरव सक्सेना, हर्षित मिश्रा, सुमन गुप्ता एवं श्रीला तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।