Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
उत्तर प्रदेश

65वीं सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का समापन सम्पन्न हुआ

65वीं सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का समापन सम्पन्न हुआ।आज खेल गए अंडर -17 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को टाई ब्रेकर मे 4-3 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। जबकि अंडर -15 बालक वर्ग मे स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने टाई ब्रेकर मे 4-3 से स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को
Share:
65वीं सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का समापन सम्पन्न हुआ
Read in your preferred language.

65वीं सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का समापन सम्पन्न हुआ।आज खेल गए अंडर -17 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को टाई ब्रेकर मे 4-3 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। जबकि अंडर -15 बालक वर्ग मे स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने टाई ब्रेकर मे 4-3 से स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को पराजित कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। अतिवृष्टि के कारण प्रतियोगिता में काफी परेशानी का सामना करना पडा ,जिसके कारण प्रतियोगिता को 15 किमी दूर मुबारक पुर और 30 किमी दूर मुहम्मदाबाद के मैदान पर प्रतियोगिता सम्पन्न करानी पडी।लेकिन आयोजन टीम ने कडी मेहनत से प्रतियोगिता को सफल बनाया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र यादव जी का विशेष सहयोग रहा ,जिन्होंने पहले दिन 06 बस और दूसरे दिन 03 बस प्रदान कर आयोजन समिति के मुश्किलों को आसान किया। डा.राजेश कुमार आर्य संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल,अजय कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के मार्गदर्शन से यह प्रतियोगिता आज समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता मे सहयोग करने वाले डा.एहसान अहमद,अरविंद कुमार सिंह, अबरार अहमद विनोद कुमार सिंह,सुरेंद्र कुमार सिंह, भूपेश सिंह, राम जनम,सेराज अहमद, हितेश कुमार,अमित, नरेंद्रयादव, सन्नी जायसवाल, अभिशेक,रवि,सुनील यादव, हृदयनाथ, उग्रसेन सिंह, विनोद सिंह, आदि लोग उपस्थिति रहे।