Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

सम्यक पार्टी ने 2027 नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। आगामी 2027 के नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर सम्यक पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक छतरपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा वार्ड स्तर तक पार्टी को सशक्त करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की ग
Share:
सम्यक पार्टी ने 2027 नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक
Read in your preferred language.
छतरपुर (मध्य प्रदेश)। आगामी 2027 के नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर सम्यक पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक छतरपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा वार्ड स्तर तक पार्टी को सशक्त करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर निकाय चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि सम्यक पार्टी का संगठन और उसकी विचारधारा पूर्णतः लोकतांत्रिक है। वहीं प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मदास पांचाल ने कहा कि चुनाव आयोग में प्रस्तुत सम्यक पार्टी के संविधान में संगठन को लोकतांत्रिक बनाए रखने के लिए स्पष्ट नियम निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी एक पद पर अधिकतम दो कार्यकाल तक ही रह सकता है। दो कार्यकाल पूरे होने के बाद वह स्वयं अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य तत्काल उसी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रावधान संगठन में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने तथा नए नेतृत्व को अवसर देने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सोनी, सागर संभाग अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, व्यापार सभा के सागर संभाग अध्यक्ष नीरज विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष द्वारका कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इलियास सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सम्यक पार्टी को वर्ष 2027 के नगर निकाय चुनावों में एक मजबूत एवं प्रभावी राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित किया जाएगा तथा संगठन को गांव-गांव, नगर-नगर और वार्ड-वार्ड तक सशक्त बनाया जाएगा