Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज- तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा के हाटा चौराहे पर उपरौध रजवाहा नहर मे पानी न आने को लेकर धरना प्रदर्शन कर गरजे किसान

तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा प्रयागराज, थाना क्षेत्र कोरांव प्रयागराज व थाना क्षेत्र लालगंज मिर्जापुर के किसानो ने हाटा चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा होकर उपरौध रजवाहा नहर में पानी न आने को लेकर दीपावली का बहिष्कार कर अपना आक्रोश दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज के नाम धरना स्थल पर
Share:
प्रयागराज- तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा के हाटा चौराहे पर उपरौध रजवाहा नहर मे पानी न आने को लेकर धरना प्रदर्शन कर गरजे किसान
Read in your preferred language.

तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा प्रयागराज, थाना क्षेत्र कोरांव प्रयागराज व थाना क्षेत्र लालगंज मिर्जापुर के किसानो ने हाटा चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा होकर उपरौध रजवाहा नहर में पानी न आने को लेकर दीपावली का बहिष्कार कर अपना आक्रोश दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज के नाम धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कोरांव को अपना चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर हमारी चार सूत्रीय माँगो को पूरा नहीं किया गया तो आज से 05 दिन बाद सभी उपरोक्त थाना क्षेत्र के हजारो की संख्या में किसान चक्का जाम करते हुए पुनः धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे
किसानो के चार मांग इस प्रकार है।
1- कल दि0, 13/11/2023 से उपरौध राजबहा को 400 CUSEC पानी प्रति दिन चलाया जाय।
2- नहर में पानी तब तक चलाया जाय जब तक कि टेल तक के किसानो की सिचाई न हो जाय।
3- मेजा डैम मे कम बर्षात के कारण हम पानी कम होने की वजह से हम लोगों ने आप लोगों के ऊपर खरीफ की खेती के लिए कोई दबाव नही बनाया था।
4- आप किसानो को पलेवा के लिए तो पानी देंगे ही किंतु इसके एक माह बाद फिर फसल की सिंचाई के लिए पानी दिया जाए।
धरना प्रदर्शन मे उपरौध क्षेत्र के निम्नलिखित किसान मौजूद रहे।
राम बहादुर सिंह पटेल, राज बहादुर सिंह पटेल, लाख नारायण, राघवेंद्र सिंह, राम सकल बिश्वकर्मा, विजय बहादुर, सत्य नारायण सिंह, मूलचंद सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में किसानो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858