Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

आजमगढ़ में18 वर्षीय युवक की हत्या ?

आजमगढ़ की बूढनपुर तहसील के अतरौलिया थाना के धनसिंह पुर ग्राम के सिवान में 18 वर्षीय एक युवक का शव दिखाई दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर शव की शिवम् सिंह के नाम से शिनाख्त की। पिता अरुण सिंह माता मिथलेश सिंह और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृतक शिवम् सिंह एक दिन पूर्व घर से गायब हो गया था प
Share:
आजमगढ़ में18 वर्षीय युवक की हत्या ?
Read in your preferred language.

आजमगढ़ की बूढनपुर तहसील के अतरौलिया थाना के धनसिंह पुर ग्राम के सिवान में 18 वर्षीय एक युवक का शव दिखाई दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर शव की शिवम् सिंह के नाम से शिनाख्त की। पिता अरुण सिंह माता मिथलेश सिंह और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृतक शिवम् सिंह एक दिन पूर्व घर से गायब हो गया था परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन कहीं पर कोई भी सुराग नाही मिला थक हारकर परिजनों ने इसकी सूचना अतरौलिया थाना पर दी। थाना अतरौलिया के इंचार्ज वीरेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फॉरेनसिक टीम ने शिवम् सिंह के सिर और गर्दन पर चोट के निशान होने की पुष्टि की है वही मृतक शिवम् की माँ का कहना है की मेरा कुछ समय से गाँव में ही जमीनी विवाद चल रहा था और मेरे पुत्र को कई बार जान से मरने की धमकी भी दी गयी थी। पुलिस अब जाँच कराने में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।

रिपोटर - अजय कुमार ब्यूरोचीफ