Saturday, 31 October 2026 | 2:00 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : 982 ग्राम अवैछ चरस नेपाल से भारत लाते समय महिला गिरफ्तार

गौरीफंटा पुलिस व SSB टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान बनगवां से मोहना नदी घाट को जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते से अभियुक्ता सुशीला शाह पत्नी खैरू शाह उम्र करीब 55 वर्ष नि0 वार्ड नं 07 जलेसर थाना जलेसर जिला महोत्तरी, नेपाल राष्ट्र व हाल पता- कटान वार्ड नं0- 2 धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र को नूडल्स के बाक्स में 982 ग्राम अवैध चरस नेपाल से भारत लाते समय गिरफ्तार किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : 982 ग्राम अवैछ चरस नेपाल से भारत लाते समय महिला गिरफ्तार
अवैछ चरस नेपाल से भारत लाते समय गिरफ्तार महिला की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा कवच योजना के अन्तर्गत भारत-नेपाल बार्डर पर अवैध मादक पदार्थों आदि की तस्करी एवं अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी के कुशल निर्देशन, श्रीमान क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा के नेतृत्व में दिनांक 13.10.2026 दिन मंगलवार को थाना गौरीफंटा पुलिस व SSB टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान बनगवां से मोहना नदी घाट को जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते से अभियुक्ता सुशीला शाह पत्नी खैरू शाह उम्र करीब 55 वर्ष नि0 वार्ड नं 07 जलेसर थाना जलेसर जिला महोत्तरी, नेपाल राष्ट्र व हाल पता- कटान वार्ड नं0- 2 धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र को नूडल्स के बाक्स में 982 ग्राम अवैध चरस नेपाल से भारत लाते समय गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 27/26 धारा 8/21/23 NDPS ACT बनाम अभियुक्ता सुशीला शाह उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली थाना गौरीफन्टा पुलिस टीम में उ0नि0 प्रमीत कुमार, का0 हेमन्त कुमार, म0का0 सन्जू, म0का0 प्रियंका भाटी, एसएसबी टीम (B कम्पनी बनकटी 39 BN SSB) की टीम में उप कमाण्डेन्ट  विजेयन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट  विवेक कुमार यादव, स0उ0न0  राकेश कुमार, मु० आरक्षी अहमद हुसैन, आरक्षी रोहितास, आरक्षी लक्ष्मीकान्त राय, महिला आरक्षी पूजा पाल, महिला आरक्षी शिल्पी, आरक्षी तेजपाल महेरिया, आरक्षी डाभी सुनील कुमार मौजूद रहे।