Saturday, 31 October 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गुरूद्वारा के सेवादार द्वारा निर्मल आश्रम के पवित्र ग्रन्थो को शारदा नहर मे प्रभावित करने वाले सेवादार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

निर्मल आश्रम में अभियुक्त प्रभुमान सिंह द्वारा सिखों के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथों तथा आश्रम के दस्तावेजो को कथित रूप से जलाकर धार्मिक भावनाएं आहत की गई थीं।
Share:
लखीमपुर खीरी : गुरूद्वारा के सेवादार द्वारा निर्मल आश्रम के पवित्र ग्रन्थो को शारदा नहर मे प्रभावित करने वाले सेवादार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी : गुरूद्वारा के सेवादार द्वारा निर्मल आश्रम के पवित्र ग्रन्थो को शारदा नहर मे प्रभावित करने वाले सेवादार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी: दिनांक 08.10.2026 दिन गुरुवार को निर्मल आश्रम में अभियुक्त प्रभुमान सिंह द्वारा सिखों के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथों तथा आश्रम के दस्तावेजो को कथित रूप से जलाकर धार्मिक भावनाएं आहत की गई थीं, जिस संबंध में थाना कोतवाली सदर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 812/2026  पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ० ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में रविवार को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रभुमान सिंह द्वारा मुकदमे के वादी श्री निर्मल सिंह के साथ पुन गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई, जिस पर विवेचना में धारा 352/351(3) बीएनएस की वृद्धि की गई। जिसकी विवेचना व साक्ष्य संकलन से भी पुष्टि हुई है। अभियुक्त निर्मल आश्रम के पास सड़क पर अपने अज्ञात साथियों के साथ आमादा फौजदारी होकर धार्मिक ग्रंथों के संदर्भ में उत्तेजक बातें करते हुए सरेआम जान से मारने की धमकी दे रहा था तथा उग्र होकर संज्ञेय अपराध कारित करने पर उतारू था। लोक शांति बनाए रखने तथा संज्ञेय अपराध को घटित होने से रोकने हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 
उ0नि0 विक्रान्त चौधरी, कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी मौजूद रहे।