लखीमपुर खीरी: कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बेहजम विकास खंड परिसर में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित विकास खंड स्तरीय मेले एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेले एवं शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा ऐसे सेवा कार्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना राज, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामू राज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला, मुन्ना गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं तमाम कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।