Friday, 30 October 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जनता जनार्दन इण्टर कालेज इण्टर कालेज मेंहदी मछलीशहर, जौनपुर’’ में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Share:
जौनपुर :जनता जनार्दन इण्टर कालेज इण्टर कालेज मेंहदी मछलीशहर, जौनपुर’’  में जागरूकता शिविर का  हुआ आयोजन
जौनपुर :सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन एवं सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार सिंह की देखरेख में आज 16 अक्टूबर 2026 को ‘‘जनता जनार्दन इण्टर कालेज इण्टर कालेज मेंहदी मछलीशहर, जौनपुर’’ में “Legal Services to Senior Citizens Scheme, 2016, NALSA Helpline 15100, International Day of Girl Child, Free Legal Aid, Upcoming National Lok Adalat, केन्द्र/राज्य सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं’’ के विषयों पर एक भव्य विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा वरिष्ठ जन लोगों के अधिकार और कर्तव्य तथा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं अटल पेंशन योजनाएं एवं सहायता प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क दी जा रही सुविधाएं पाक्सो अधिनियम अधिकार और कर्तव्य विधिक जागरूकता बालिकाओं के जागरूकता और 15100 के बारे में बताते हुए कहा कि वरिष्ठ जन बालिकाएं हमेशा आदर सम्मान के पात्र हैं उन्हें सरकार और कानून न्यायालय का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करने पर बल दिया ।

        अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर ने मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र फ्रंट ऑफिस पैरालीगल वॉलिंटियर डिफेंस काउंसिल सिस्टम राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में सदैव ही वरिष्ठजनों, नारियों, बालिकाओं का सबसे अधिक सम्मान किया जाता रहा है उन्होंने वेद पुराण उपनिषद महाकाव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई भी सभा तक सभा नहीं होती जब तक उसमें वरिष्ठजन न हो उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के 1990 के चार्टर का उल्लेख करते हुए हर स्थान पर हर जगह वृद्ध जनों का आदर सत्कार और सहायता करने का आवाहन किया उन्होंने उद्बोधन करते हुए कहा कि हमारे आज के लिए वृद्ध जनों ने महिलाओं अपना कल दिया है तभी आज हम यहां पर उपस्थित हैं उन्होंने 15100, 1098, 112 जैसे उपयोगी नंबरों के बारे में बताया।

         इस सेमिनार में श्री देवेंद्र कुमार यादव, पैनल लायर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हर गरीब वंचित को विधिक सहायता दी जाती है वागीश सिंह ने सी एस सी न्याय विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और द्वारा टेली ला के बारे में के बारे में और जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार और नायब तहसीलदार ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ वास्तविक धरातल पर भी पीडित और प्रताड़ित लोगों को वृद्ध और वरिष्ठ स्त्री पुरुष और बालिकाओं को मिलना चाहिए घर में उनको इतना आदर सम्मान मिले की वृद्ध आश्रम और अनाथ आश्रम की आवश्यकता न पड़े और हर एक वृद्ध का आदर सम्मान निश्चित किया जाना चाहिए वृद्ध जनों की सहायता और सेवा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर रहता है थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा की जानकारी देते हुए 15100 1098 नंबर का उल्लेख किया गया । कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार यादव के द्वारा और आभार ज्ञापन कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज यादव के द्वारा किया गया।

         इस अवसर पर श्री गिरिजा शंकर, यादव काउंसलर राज्य समन्वयक, श्री वागीश सिंह द्वारा संचालित टेली न्याय विभाग प्रभारी संस्थान एवं विद्यालय की छात्राएं और छात्र प्रधानाचार्य प्रबंधक और शिक्षक गण उपस्थित रहे।