Saturday, 31 October 2026 | 2:01 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Share:
जौनपुर :जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
जौनपुर :जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबंदी से संबंधित लंबित वादों एवं अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्
शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
            जिलाधिकारी ने पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित करते हुए आगामी दो माह के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लालपुर में भूचित्र एकत्रित करने के भी निर्देश दिए।
            जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी को रोस्टर तैयार कर न्यायालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि चकबंदी संबंधी वादों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा सके।
            बैठक में वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी चकबंदी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
            इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने चालू माह में धारा-52 के अंतर्गत लक्षित ग्रामें  की संख्या तथा पुराने गांवों में कब्जा परिवर्तन की प्रगति सहित अन्य बिन्दुओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि चकबंदी से संबंधित प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। सभी अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
          इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शैलेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।