Tuesday, 15 September 2026 | 6:40 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल ने थामी सपा ,भाजपा को झटका

आजमगढ़ में बीजेपी को सपा ने दिया झटका। भाजपा नेता पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल सपा में हुए शामिल। सगड़ी विधानसभा से विधायक रहे चुके है अभय नारायण पटेल। सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजमगढ़ इंडिया के सांसद प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समक्ष अभय नारायण पटेल के साथ कई भाजपा नेता, प्रधान, बीडीसी, जिला
Share:
आजमगढ़ के पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल ने थामी सपा ,भाजपा को झटका
Read in your preferred language.

आजमगढ़ में बीजेपी को सपा ने दिया झटका। भाजपा नेता पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल सपा में हुए शामिल। सगड़ी विधानसभा से विधायक रहे चुके है अभय नारायण पटेल। सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजमगढ़ इंडिया के सांसद प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समक्ष अभय नारायण पटेल के साथ कई भाजपा नेता, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य ने थामा सपा का दामन। वरिष्ठ भाजपा नेता व सगड़ी से पूर्व विधायक रहे अभय नारायण पटेल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा से प्रेरित होकर तथा पीडीए के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए, देश और प्रदेश को महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक अग्निवीर से निजात दिलाने हेतु आज अपने समर्थकों संग सैफई में अखिलेश यादव के आवास पर आजमगढ़ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पी डी ए के हितों की लगातार उपेक्षा से परेशान होकर तथा अग्निवीर,महंगाई,बेरोजगारी, पेपर लीक, संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे को देखते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी में घर वापसी की है। उनके साथ एकमी सिंह पटेल पूर्व प्रमुख, परदेसी राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी पार्टी ज्वाइन की इस दौरान श्याम बहादुर यादव, देवनाथ यादव, यश पाल पटेल, नदीम अख्तर, आलोक पटेल, लल्लन, सुरेंद्र बहादुर, एजाज अहमद, शैलेंद्र यादव, दानिश भी उपस्थित रहे। अजय कुमार जिला ब्यूरो आजमगढ़