Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:जनपद स्तरीय तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, भारत माता के जयकारों से गूंजा फतेहगढ़

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ से हुआ। तिरंग
Share:
फर्रुखाबाद:जनपद स्तरीय तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, भारत माता के जयकारों से गूंजा फतेहगढ़
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ से हुआ। तिरंगा यात्रा फतेहगढ़ चौराहा होते हुए विकास भवन, फतेहगढ़ तक पहुंची।

तिरंगा यात्रा में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विभागीय कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए बच्चों और शिक्षकों ने पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं बाइक एवं स्कूटी के साथ-साथ कारों से भी यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा में अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद, परियोजना निदेशक फर्रुखाबाद, जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी फर्रुखाबाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से फतेहगढ़ का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। जनपद स्तरीय इस आयोजन ने लोगों में देश के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया।

फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश पहुंचाया।