Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: किशोर संप्रेक्षण गृह फतेहगढ़ का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को फतेहगढ़ स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों के भोजन, स्वास्थ्य सेवा
Share:
फर्रुखाबाद: किशोर संप्रेक्षण गृह फतेहगढ़ का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को फतेहगढ़ स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों के भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की स्थिति को बारीकी से परखा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और पोषण मानकों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किशोरों को समय पर पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संप्रेक्षण गृह में तैनात कर्मियों से संवाद किया और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलना आवश्यक है, ताकि उनके व्यक्तित्व के विकास में मदद मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।