Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सीएमओ ने एनआरसी का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य पर टीम को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2026 गंभीर कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती बच्चो
Share:
फर्रुखाबाद:सीएमओ ने एनआरसी का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य पर टीम को किया सम्मानित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2026 गंभीर कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उनकी माताओं से बातचीत कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का फीडबैक प्राप्त किया तथा बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई, पोषण आहार, अभिलेखों तथा बच्चों की देखभाल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सक्सेना, डायटीशियन संगीता शुक्ला, स्टाफ नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों की देखभाल में किए जा रहे समर्पित कार्य की सराहना की।

बेहतर प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए सीएमओ ने पूरी एनआरसी टीम को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण, संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि एनआरसी केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि गंभीर कुपोषित बच्चों को नया जीवन देने का प्रभावी माध्यम है। यहां बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाएं तथा माताओं को पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक भर्ती बच्चे के उपचार, पोषण और डिस्चार्ज के बाद नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा दोबारा कुपोषण का शिकार न हो।

इस अवसर पर सीएमओ ने एनआरसी में भर्ती बच्चों एवं उनकी माताओं को मौसमी फल एवं अन्य पोषणयुक्त खाद्य सामग्री से युक्त पौष्टिक आहार की थैलियां भी वितरित कीं। उन्होंने माताओं से अपील की कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर हो सके।

सीएमओ ने कहा कि फर्रुखाबाद का एनआरसी अपनी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, संवेदनशील कार्यशैली और समर्पित टीम के कारण प्रदेश में अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए गंभीर कुपोषित बच्चों को नया जीवन देने का अभियान निरंतर जारी रखेगी।