Friday, 30 October 2026 | 9:20 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद - जनपद के समस्त थानों और कोतवाली क्षेत्रों में 'मिशन शक्ति फेज-6' के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निकाली गई जागरूकता रैलियाँ

शारदीय नवरात्रि 2026 के पावन पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थानों व कोतवाली क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और स्वावलंबन के लिए जन-जागरूकता रैलियों एवं फुट मार्च का आयोजन किया गया।
Share:
फर्रूखाबाद -  जनपद के समस्त थानों और कोतवाली क्षेत्रों में 'मिशन शक्ति फेज-6' के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निकाली गई जागरूकता रैलियाँ
समस्त थानों में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत निकाली गई रैलियां

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24): 

उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति फेज-6' अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थानों एवं कोतवाली क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता रैलियां और फुट मार्च निकाले गए।

​विभिन्न थानों में चलाए गए जागरूकता अभियान:

थाना जहानगंज, 
40974
थाना कोतवाली फर्रुखाबाद, 
40975
थाना मेरापुर, 
40976
थाना अमृतपुर, 
40977
थाना राजेपुर  
40978
थाना कायमगंज
40979
सहित समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सक्रिय सहभागिता की। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आम नागरिकों को शासन की सुरक्षा योजनाओं से अवगत कराया।
​हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों की जानकारी:
रैली और जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित जानकारी दी गई|
  1. ​वूमेन पावर लाइन : 1090
  2. ​पुलिस आपातकालीन सेवा : 112
  3. ​महिला हेल्पलाइन : 181
  4. चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
  5. ​साइबर अपराध हेल्पलाइन : 1930
  6. ​स्वास्थ्य सेवा / एंबुलेंस : 102, 108
  7. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076

​निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने की अपील:

पुलिस अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में महिलाएं बिना किसी संकोच या भय के निर्भीक होकर पुलिस से सहायता प्राप्त करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।