UP News
इटावा : स्कूली बच्चों ने घर - घर जाकर किया मतदान के लिए जागरूक
ताखा: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कठौतिया के बच्चों ने अलग-अलग टोलियों में बंटकर गांव में घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। जिला इटावा में 7 मई को मतदान होना है। वहीं बच्चों ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को शत् प्रतिशत मतदान के लिए उत्साहित किया। बच्चों ने
Read in your preferred language.
ताखा: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कठौतिया के बच्चों ने अलग-अलग टोलियों में बंटकर गांव में घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। जिला इटावा में 7 मई को मतदान होना है। वहीं बच्चों ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को शत् प्रतिशत मतदान के लिए उत्साहित किया। बच्चों ने कहा कि मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर अच्छी सरकार का चयन करें। "पहले मतदान फिर जलपान" नारों की गूंज के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया।