Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

इटावा: यदि नहीं हुआ किसानों की समस्यायों का समाधान, तो उग्र आन्दोलन करेंगे किसान, संजीव किसान जिलाध्यक्ष भाकियू (टिकैत)

आज ताखा ब्लॉक में दहाड़े भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव किसान, कहा अगर किसानों को कोई समस्या हुई तो तहसील स्तर के अधिकारियों की खैर नहीं। आपको बता दें आज ताखा के कठौतिया स्थित नंदराम रामचंद्र इंटर कॉलेज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सदस्यता अभियान स्वागत समारोह का कार्यक्रम तहसील अध्यक
Share:
इटावा: यदि नहीं हुआ किसानों की समस्यायों का समाधान, तो उग्र आन्दोलन करेंगे किसान, संजीव किसान जिलाध्यक्ष भाकियू (टिकैत)
Read in your preferred language.
आज ताखा ब्लॉक में दहाड़े भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव किसान, कहा अगर किसानों को कोई समस्या हुई तो तहसील स्तर के अधिकारियों की खैर नहीं। आपको बता दें आज ताखा के कठौतिया स्थित नंदराम रामचंद्र इंटर कॉलेज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सदस्यता अभियान स्वागत समारोह का कार्यक्रम तहसील अध्यक्ष संदीप कुमार लालू अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें भाकियू के जिलाध्यक्ष संजीव किसान ने नये सदस्यों को सदस्यता दिलाई साथ ही संगठन के साथ पूर्णतया लगन और निष्ठा भाव से कार्य करने की सपथ दिलाई। साथ ही जिला सहकारी संघ पर किसानों को नियमानुसार खाद न मिलने पर जिलाध्यक्ष ने संगठन की तहसील स्तर की टीम को किसानों की हर संभव मदद के लिए आगाह किया। आज के इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष संजीव किसान, रामसजीवन तहसील संरक्षक, संदीप यादव लालू तहसील अध्यक्ष,आलोक यादव लालू तहसील उपाध्यक्ष, अभिलाख सिंह तहसील सचिव, शीलू यादव तहसील प्रवक्ता, योगेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, कुलदीप यादव तहसील उपाध्यक्ष, संजीव कुमार तहसील महासचिव, अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, शिव कुमार बीडीसी, डिंपल बीडीसी, संतोष शाक्य, आदर्श यादव यीशु तहसील मीडिया प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के उपरांत उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। रिपोर्टर : अभिषेक शाक्य