Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाने में डीआईजी हरीश चन्दर का दौरा, साइबर हेल्प डेस्क व किड्स जोन का लोकार्पण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के थाना मऊदरवाजा का दौरा कर गार्द की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने थाना परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया तथा साइबर हेल्प डेस्क और किड्स जोन का विधिवत लोकार्प
Share:
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाने में डीआईजी हरीश चन्दर का दौरा, साइबर हेल्प डेस्क व किड्स जोन का लोकार्पण।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के थाना मऊदरवाजा का दौरा कर गार्द की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने थाना परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया तथा साइबर हेल्प डेस्क और किड्स जोन का विधिवत लोकार्पण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शस्त्रागार, भोजनालय एवं आवासीय बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, साथ ही साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और जनसुनवाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौकीदारों को उपहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थाना अध्यक्ष अजब सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।