Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: सर्पदंश से घर में सो रही महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

आजमगढ़ : जिले के बरदह थाना के सहनूडीह गांव में सो रही महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बरहद थाना के सहनूडी गांव निवासी ऊषा पत्नी
Share:
आजमगढ़: सर्पदंश से घर में सो रही महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
Read in your preferred language.

आजमगढ़ : जिले के बरदह थाना के सहनूडीह गांव में सो रही महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बरहद थाना के सहनूडी गांव निवासी ऊषा पत्नी मेवालाल ने हर दिन की तरह मंगलवार की रात भोजन बनाकर परिवार के लोगों को दिया और स्वयं भी भोजन कर सोने चली गई। सुबह में लगभग चार बजे उसे सांप ने काट लिया।महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। महिला ने परिवार के लोगों को बताया कि उसे सांप ने काटा है। तो परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग महिला को लेकर जौनपुर ले गए और वहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।