Monday, 14 September 2026 | 7:28 PM
UP News

आजमगढ़: सर्पदंश से दो युवकों की मौत

आजमगढ़।। बरदह व निजामाबाद थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज विश्वकर्म रात शौच के लिए घर के बाहर गया था। शौच से वापस आने के बाद वह सोने चला गया, लेकिन कुछ
Share:
आजमगढ़: सर्पदंश से दो युवकों की मौत
Read in your preferred language.

आजमगढ़।। बरदह व निजामाबाद थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज विश्वकर्म रात शौच के लिए घर के बाहर गया था। शौच से वापस आने के बाद वह सोने चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके पैर में असहनीय दर्द होने पर परिजनों को जानकारी दी। परिजनो ने देखा उसके पैर में किसी जंतु के काटने के निशान थे। इस पर उसे लेकर पीएचसी मार्टीनगंज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जौनपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन है। निजामाबाद, कुजीयारी गांव निवासी 32 वर्षीय विरेंद्र को रात सोते समय सर्प दंश लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन कुछ ही देर बाद विरेंद्र की मौत हो गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।