Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
UP News

आजमगढ़: मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार तमंचा कारतूस और मोबाइल बरामद

आजमगढ़: जिले के शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मोबाइल और तमंचा, कारतूस के साथ बरामद हुए हैं । अनिल कुमार मिश्रा चौकी इंचार्ज बलरामपुर कांस्टेबल रवि प्रताप तिवारी, इंद्रेश कुमार गौड़, रंजीत कुमार साहू के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर के द्वारा सूचना म
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: जिले के शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मोबाइल और तमंचा, कारतूस के साथ बरामद हुए हैं ।
अनिल कुमार मिश्रा चौकी इंचार्ज बलरामपुर कांस्टेबल रवि प्रताप तिवारी, इंद्रेश कुमार गौड़, रंजीत कुमार साहू के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि हाफिजपुर विद्युत उप केंद्र के पास दो व्यक्ति खड़े हैं जिनके पास अवैध असलहा चोरी के ढेर सारे मोबाइल हैं पुलिस टीम जैसे ही विद्युत उपकेंद्र गेट पर पहुंची तो पुलिस टीम पर चोरों ने फायर कर दिया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई ।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो चोरों को नेहाल पुत्र अब्बास निवासी नौसारा थाना जीयनपुर राजन और डब्लू गौड़ पुत्र अंबिका प्रसाद गौड़ निवासी एलवल थाना शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने इनसे चोरी के 8 मोबाइल फोन तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।