Tuesday, 15 September 2026 | 5:33 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ :छठ पूजा के दिन दर्दनाक हादसा,पोखरी में डूबने से युवक की मौत

आजमगढ़। छठ पूजा के पावन अवसर पर अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक बहुत हीं दिल झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। पवित्र स्थान पौहारी की सरैया स्थित एक पोखरी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक शुभम सिंह की डूबकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी शुभम सिंह (18) अपने परिजनों के साथ बाबा पौ
Share:
आजमगढ़ :छठ पूजा के दिन दर्दनाक हादसा,पोखरी में डूबने से युवक की मौत
Read in your preferred language.

आजमगढ़। छठ पूजा के पावन अवसर पर अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक बहुत हीं दिल झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। पवित्र स्थान पौहारी की सरैया स्थित एक पोखरी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक शुभम सिंह की डूबकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी शुभम सिंह (18) अपने परिजनों के साथ बाबा पौहारी जी के स्थल पर मान्यता के अनुसार कड़ाही चढ़ाने गया था। सुबह लगभग 10 बजे जब परिवार के सदस्य पूजा-पाठ आदि कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी शुभम 18 वर्षीय स्नान करने के लिए पोखरी में उतर गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते शुभम डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।

अजय कुमार जिला ब्यूरो चीफ आजमगढ़ द दस्तक 24 न्यूज