Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: घाघरा नदी फिर उफनाई आस-पास के ग्रामवासियों की बढ़ी चिंता

आजमगढ़।।एक सप्ताह पूर्व घाघरा का जलस्तर घटने लगा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के कारण एक बार फिर घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे नदी के किनारों का कटान तेज हो गया है। वहीं कई गांवों के संपर्क मार्ग टूटने से ग्रामीणों को समस्याएं आ रही है। बस एक मात्र सहारा नाव ही बचा है। घाघरा क
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़।।एक सप्ताह पूर्व घाघरा का जलस्तर घटने लगा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के कारण एक बार फिर घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे नदी के किनारों का कटान तेज हो गया है। वहीं कई गांवों के संपर्क मार्ग टूटने से ग्रामीणों को समस्याएं आ रही है। बस एक मात्र सहारा नाव ही बचा है। घाघरा के उफान को देखकर ग्रामवासियों की चिंता बढ़ गई है। जनपद के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार की शाम डिघिया नाले पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.31 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार की शाम पांच सेमी बढ़कर 70.36 मीटर हो गया है। यहां खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। खतरा बिंदु से मात्र तीन सेमी नीचे जलस्तर है। वहीं बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर बीते दिन 71.32 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार को घाघरा यहां अपने खतरा बिंदु 71.68 के मुकाबले 71.34 मीटर पर बह रही है। 24 घंटे में दो से पांच सेंटीमीटर बढ़े घाघरा के जलस्तर को देख ग्रामवासी परेशान हो रहे हैं।