Saturday, 31 October 2026 | 4:18 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ : संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गयी

दिनांक 14 अप्रैल को आजमगढ़ जनपद की तहसील बूढ़नपुर स्थिति हूंसेपुर सनूप पंचायत के गांव लखनपुर में संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर की 134 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस महान अवसर पर गांव के बीचोंबीच अध्यक्ष बेचूं लाल के दरवाजे पर स्थापित बाबा साहब की मूर
Share:
आजमगढ़ : संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गयी

दिनांक 14 अप्रैल को आजमगढ़ जनपद की तहसील बूढ़नपुर स्थिति हूंसेपुर सनूप पंचायत के गांव लखनपुर में संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर की 134 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस महान अवसर पर गांव के बीचोंबीच अध्यक्ष बेचूं लाल के दरवाजे पर स्थापित बाबा साहब की मूर्ति को पंडाल में सजाया गया। हर्षित अनुयाई बाबा साहब की मूर्ति को फूल माला चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर पंडाल में आने वाले सभी अतिथियों का मिष्ठान से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष बेचूं राम उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष चंदन के नेतृत्व में डीजे के साथ नाचते-गाते सजी हुई गाड़ी पर बाबा साहब की मूर्ति रखकर भव्य जुलूस निकाला गया। जूलूस में शामिल महिलाएं बाद्य यंत्रों की धुन पर मंगल गीत गाते हुए चलते-चलते खुशियां मना रही थी। यह जूलूस लखन गांव से निकलकर हूंसेपुर सनूप होते हुए तहसील मुख्यालय बूढ़नपुर के आगे आजमगढ़ फैज़ाबाद मुख्य सड़क पर समाप्त हुआ। अजय कुमार आजमगढ़ जिला ब्यूरो चीफ