Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मनाया स्थापना पखवाड़ा, प्रेमचंद और शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आजमगढ़ ब्यूरो :: आजमगढ़ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (जिला इकाई, आजमगढ़) के तत्वावधान में नगर स्थित ऐतिहासिक कुंवर सिंह उद्यान में स्थापना पखवाड़ा दिवस गरिमामय एवं विचारोत्तेजक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती तथा अमर शहीद ऊधम सिंह के शहादत
Share:
आजमगढ़: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मनाया स्थापना पखवाड़ा, प्रेमचंद और शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Read in your preferred language.

आजमगढ़ ब्यूरो :: आजमगढ़ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (जिला इकाई, आजमगढ़) के तत्वावधान में नगर स्थित ऐतिहासिक कुंवर सिंह उद्यान में स्थापना पखवाड़ा दिवस गरिमामय एवं विचारोत्तेजक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती तथा अमर शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान और सामाजिक चेतना को याद करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं आज भी समाज को नई दिशा देती हैं। वहीं शहीद ऊधम सिंह के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित में समर्पित रहने का आह्वान किया गया। 'खोखले राष्ट्रवाद' बनाम 'वास्तविक राष्ट्रवाद' पर हुआ मंथनबैठक में वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सच्चा राष्ट्रवाद केवल नारों और दिखावे तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द, गंगा-जमुनी संस्कृति और आम जनता के वास्तविक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में निहित है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्ष होकर जमीनी हकीकत समाज के सामने रखें।वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशकार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश संरक्षक रामचंद्र राय की उपस्थिति में पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने उद्यान परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के साथ निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राय, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मणि शुक्ल, प्रेम शंकर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुरेश चंद यादव, रीना, हरेंद्र कुमार, अरुण सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, सुरेश कुमार गौतम, सत्य प्रकाश सिंह, लाल कृष्ण दुबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।