Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर SDO सत्य कुमार ने उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के साथ किया ध्वजारोहण

आजमगढ़ ब्यूरो :: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तहसील बूढ़नपुर अंतर्गत विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (SDO) सिकहुला सत्य कुमार ने अपने कार्यालय प्रांगण में क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के सा
Share:
आजमगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर SDO सत्य कुमार ने उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के साथ किया ध्वजारोहण
Read in your preferred language.

आजमगढ़ ब्यूरो :: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तहसील बूढ़नपुर अंतर्गत विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (SDO) सिकहुला सत्य कुमार ने अपने कार्यालय प्रांगण में क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद SDO सत्य कुमार ने उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों को जलपान कराया तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्राधिकार में बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए विद्युत विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और आगे भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता रहेगा।उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली का उदाहरण देते हुए बताया कि 14 अगस्त की रात विद्युत उपकेंद्र रानीपुर में तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण रात लगभग 8 बजे से 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने स्वयं मौके पर रहकर जेई सुधाकर यादव के साथ तकनीकी खराबी को दूर कराया। इसके बाद ही उन्होंने विश्राम किया।SDO ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अपने अधीनस्थ सहायक अभियंताओं, अवर अभियंताओं एवं लाइनमैनों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका यथाशीघ्र निस्तारण करें तथा आवश्यकता पड़ने पर मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों और विद्युत उपभोक्ताओं की सहभागिता ने आपसी समन्वय एवं सौहार्द का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने विभाग द्वारा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।