आजमगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों के भुगतान की लंबे समय से मांग कर रहे सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी सुबह शहर की सफाई करने के बाद नगर पालिका परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सफाइकर्मियों ने कहा कि हम शहरवासियों के सामने कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने देंगे, लेकिन जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रखेंगे। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर उन्हें भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरने और वार्ता में असलम खान, काशी राम वाल्मिकि व सगीर आदि शामिल थे।
UP News
आजमगढ़: बकाया भुगतान के लिए सफाई कर्मियों ने दिया धरना
आजमगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों के भुगतान की लंबे समय से मांग कर रहे सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी सुबह शहर की सफाई करने के बाद नगर पालिका परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सफाइकर्मियों ने कहा कि हम शहरवासियों के सामने कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने देंगे, ले
Read in your preferred language.