Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

आजमगढ़: पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश ने बरपाया कहर, मकान-दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत

आजमगढ़।। पूर्वांचल में पिछले तीन दिनों तक हर दिन बारिश हुई है। जिससे कच्चे मकान और दीवारें गिर गईं। जिनके मलबे में कई लोग दब गए थे। वहीं, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरार पड़ गई। आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के ज्यादातर जिलों गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार रात तक कहीं हल्की तो कहीं जोरदार
Share:
आजमगढ़: पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश ने बरपाया कहर, मकान-दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत
Read in your preferred language.

आजमगढ़।। पूर्वांचल में पिछले तीन दिनों तक हर दिन बारिश हुई है। जिससे कच्चे मकान और दीवारें गिर गईं। जिनके मलबे में कई लोग दब गए थे। वहीं, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरार पड़ गई।

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के ज्यादातर जिलों गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार रात तक कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हुई। इस कारण कच्चे मकान और दीवारें गिरने से सात की मौत हो गई। आजमगढ़ में उकरौड़ा गांव के सरैया पुरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरारें पड़ गई।

आजमगढ़ में दीवारें गिरने से शहर कोतवाली के छोट हरैया गांव में चांदनी(7),  जहानागंज थाने के गोधौरा गांव में तुफैल(60), अतरौलिया थाने के परमेश्वरपुर नरियाव गांव में मोती लाल(56) की मौत हो गई।