Tuesday, 15 September 2026 | 2:45 PM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ :युवती की अश्लील फोटो वायरल करने वाले माहुल के युवक को प्रयागराज की पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ : फूलपुर के अहरौला थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के सोमवारी बाज़ार निवासी एक युवक को सोशलमीडिया पर 22 वर्षीय युवती का अश्लील फोटो डालने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने रविवार शाम छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक विश्वदीप अग्रहरि
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ : फूलपुर के अहरौला थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के सोमवारी बाज़ार निवासी एक युवक को सोशलमीडिया पर 22 वर्षीय युवती का अश्लील फोटो डालने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने रविवार शाम छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक विश्वदीप अग्रहरि के पिता बीड़ी व्यवसायी हैं। प्रयागराज जिले के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में विश्वदीप का अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की से 8 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।वह अपने अन्य दो तीन दोस्तों के साथ वहाँ आता जाता था किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गईऔर 6 माह से बातचीत भी बंद हो गयी।इससे बौखलाये विश्वदीप ने उक्त युवती की अश्लील फ़ोटो फेसबुक पर अपलोड कर बदनाम करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने जार्ज टाउन थेन में 25-10-2020 को विश्वदीप और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तब से पुलिस को उनकी तलाश थी।
देर शाम पुलिस माहुल कस्बे में आ धमकी और स्थानीय पुलिस के साथ लेकर मोबाइल नंबर के आधार पर अभियुक्तों के घर पर छापेमारी की । उसके दोस्त तो नहीं मिले पर पुलिस की गिरफ्त में विश्वदीप आ गए जिसे पुलिस अपने साथ प्रयागराज ले गई।
अजय कुमार
जिला ब्यूरो चीफ
आजमगढ