Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: किसान की हत्या का पुलिस 40 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर पाई, परिवार भयभीत

आजमगढ़: मेहनगर थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर 8 जवाहरनगर निवासी बालचंद 65 पुत्र मनाई सरोज गुरुवार को अपने भतीजे के साथ पंपसेट व खेत का कार्य कर रहे थे , मृतक गन्ना पेराई करने के बाद अपने भतीजे से ट्रैक्टर लेकर आने को कहा ,दोनो ने मिलकर गन्ना ट्राली पर लादा उसके बाद भतीजा ट्रैक्टर लेकर चला गया ,
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: मेहनगर थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर 8 जवाहरनगर निवासी बालचंद 65 पुत्र मनाई सरोज गुरुवार को अपने भतीजे के साथ पंपसेट व खेत का कार्य कर रहे थे , मृतक गन्ना पेराई करने के बाद अपने भतीजे से ट्रैक्टर लेकर आने को कहा ,दोनो ने मिलकर गन्ना ट्राली पर लादा उसके बाद भतीजा ट्रैक्टर लेकर चला गया , पीछे से मृतक भी साइकिल लेकर करीब 100 मीटर दूर गया जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर फरार हो गए , कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने उसके भतीजे को सूचना दी , सूचना के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव समेत आला अधिकारियों ने मौके की जांच की, मृतक की पत्नी कलावती ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच कर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, थाना प्रभारी निरीक्षक से पूछे जाने पर बताया कि हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है और आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ