Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ: पवन सिंह गिरफ्तार विरोध करने पर उसका पुत्र भी गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र की आजमगढ़ पुलिस ने जिला बदर एक बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। जिला बदर के पुत्र और दो अज्ञात महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी पुलिस के साथ हाथापाई कर दी । जिसके बाद पुलिस ने जिला बदर और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र की आजमगढ़ पुलिस ने जिला बदर एक बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया।
जिला बदर के पुत्र और दो अज्ञात महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी पुलिस के साथ हाथापाई कर दी । जिसके बाद पुलिस ने जिला बदर और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे कांस्टेबल दुर्गेश विश्वकर्मा अखिलेश यादव आकांक्षा सिंह और खुशबू सिंह के साथ महाराजगंज ब्लॉक पर चुनाव ड्यूटी में मौजूद थे की सूचना मिली की जिला बदर बदमाश जो अपने ही घर पर मौजूद है और आसपास के लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम जिला बदर पवन सिंह के घर पहुंची तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह चीखने और चिल्लाने लगा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से पवन का पुत्र आकाश सिंह व दो अज्ञात महिलाएं मौके पर पहुंची और पुलिस से हाथापाई करने लगी। किसी तरह से पुलिस ने जिला बदर बदमाश पवन सिंह और उसके पुत्र आकाश को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई इस संबंध में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में जिला बदर के पुत्र को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
अजय कुमार
जिला ब्यूरो चीफ
आजमगढ