Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
UP News

आजमगढ :जीयनपुर स्थित माफिया कुण्टू सिंह के मकान पर नोटिस चस्पा

आजमगढ़। माफिया कुण्टू सिंह के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसता ही जा रहा है।करोड़ों की संपत्ति जप्त करने के बाद अब पुलिस ने जीयनपुर कस्बे में माफिया कुण्टू सिंह के मकान के ध्वस्तीकरण का जिलाधिकारी के आदेश पर नोटिस चस्पा कर दिया । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी माफिया कुण्टू सिंह का जीयन
Share:
आजमगढ :जीयनपुर स्थित माफिया कुण्टू सिंह के मकान पर नोटिस चस्पा
Read in your preferred language.

आजमगढ़। माफिया कुण्टू सिंह के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसता ही जा रहा है।करोड़ों की संपत्ति जप्त करने के बाद अब पुलिस ने जीयनपुर कस्बे में माफिया कुण्टू सिंह के मकान के ध्वस्तीकरण का जिलाधिकारी के आदेश पर नोटिस चस्पा कर दिया ।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी माफिया कुण्टू सिंह का जीयनपुर नगर पंचायत के कस्बे में तीन मंजिला मकान स्थित है। आजमगढ़ रॉड पर 59.13 वर्गमीटर में दुकान है। नगर पंचायत के ईओ का कहना है कि सभी निर्माण बिनन नक्शा पास किये बनाये गए हैं। नगर पंचायत ने धारा 186 के अंतर्गत निर्माण को अवैध पाया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मकान के ध्वस्तीकरण की नोटिस चस्पा की गई है ,15 दिन के अंदर मकान को ध्वस्त नहीं किया गया तो नगर पंचायत स्वंय मकान ध्वस्त करेगी।
अजय कुमार
जिला चीफ ब्यूरो
आजमगढ