Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ : समूह से जुड़कर महिलाओं को बचत की प्रेरणा दे रहीं आजमगढ़ की नीलम यादव

आजमगढ: हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले की प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची फाइनल कर ली गई है। इनकी सूची आने के बाद प्रतिभावान महिला की उपलब्धियों के साथ उनके प्रोफाइल भी लगातार प्रकाशित किया जा रहा है। जिससे अन्य महिलाएं भी प्रेरणा ले सकें। नीलम यादव अजमतगढ़ ब्लाक से प्रशिक्षण लेकर गांव मे समूह
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ: हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले की प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची फाइनल कर ली गई है। इनकी सूची आने के बाद प्रतिभावान महिला की उपलब्धियों के साथ उनके प्रोफाइल भी लगातार प्रकाशित किया जा रहा है। जिससे अन्य महिलाएं भी प्रेरणा ले सकें। नीलम यादव अजमतगढ़ ब्लाक से प्रशिक्षण लेकर गांव मे समूह का संचालन कर रही हैं। गांव की माहिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न को लेकर जागरूक करती हैं। समूह के माध्यम से महिलाओं को बचत करने के लिए प्रेरित करती हैं। इनकी प्रेरणा से क्षेत्र में करीब एक दर्जन समूह का संचालन हो रहा है। महिलाओं की छोटी-छोटी बचत को बैंक कर रूप दिया है। जिससे महिलाएं साहूकारों से जेवर गिरवी रख कर अधिक ब्याज पर कर्ज लेने से मुक्त हुईं। जरूरत पड़ने पर महिलाएं अपने समूह से कर्ज लेती हैं और आसान किस्तों में समूह को लौटा देती हैं। महिलाओ की जरूरत भी पूरा हो जाती है उन्हें परेशानी भी नहीं होती।

अजय कुमार

जिला ब्यूरो चीफ

आजमगढ