Tuesday, 15 September 2026 | 4:52 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

आजमगढ़।। सिधारी थाने के नरौली मुहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता का शव रविवार की रात घर पर ही रस्सी के सहारे छत के चूल्ले से लटका मिला। सूचना पर सुबह पहुंचे मायके वालों ने शव देख कर ससुराल वालों पर हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थ
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़।। सिधारी थाने के नरौली मुहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता का शव रविवार की रात घर पर ही रस्सी के सहारे छत के चूल्ले से लटका मिला। सूचना पर सुबह पहुंचे मायके वालों ने शव देख कर ससुराल वालों पर हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के विषया गांव निवासी कन्हैया की पुत्री निर्जला (29) की शादी 10 साल पूर्व सिधारी थाना के नरौली मुहल्ला निवासी सुबास सरोज से हुई थी। रविवार की देर रात निर्जला का शव घर में ही छत के चूल्ले से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह मायके वालों को निर्जला के मौत की सूचना मिली। जिस पर मृतका का भाई राजेश मौके पर पहुंचा। शरीर पर चोट आदि के निशान देख कर भाई ने बहन के ससुराल वालों मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया। उसने सिधारी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी।