Saturday, 31 October 2026 | 4:16 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सीएम द्वारा निरीक्षण, स्थल पर समय से पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी

आजमगढ़: दिनांक 8 फरवरी को जनपद आजमगढ़ मुजरापुर में मा0 मुख्यमंत्री योगी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण एवं कार्यों की समीक्षा किया जाना प्रस्तावित है। उनके आगमन को दृष्टिगत रखते हुए डी एम राजेश कुमार ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्म
Share:

आजमगढ़: दिनांक 8 फरवरी को जनपद आजमगढ़ मुजरापुर में मा0 मुख्यमंत्री योगी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण एवं कार्यों की समीक्षा किया जाना प्रस्तावित है।
उनके आगमन को दृष्टिगत रखते हुए डी एम राजेश कुमार ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर समय से पहुँचकर अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाषचंद्र दुबे ने पुलिस के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर लें ।कोई भी अनिभिज्ञ व्यक्ति ड्यूटी करते न मिले। इसी के साथ ही अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरुप्रसाद, पीडब्ल्यूडी एवं यूपीडा के अधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।