Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
UP News

आजमगढ़ :खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि व दशहरा पर चलाये विशेष छापा अभियान भरे 15 नमूनें

आजमगढ़ नवरात्रि एवं आगमी दशहरा पर्व के अवसर के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में मुख्
Share:
आजमगढ़ :खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि व दशहरा पर चलाये विशेष छापा अभियान भरे 15 नमूनें
Read in your preferred language.

आजमगढ़ नवरात्रि एवं आगमी दशहरा पर्व के अवसर के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य जाँच दल द्वारा दिनांक 28.09.2025 से 29.09.2025 तक छापेमारी कार्यवाही करते हुए नगर पालिका, आजमगढ़ से 02 दूध के नमूने, भंवरनाथ स्थित डेयरी ईकाई से 01 घी व 01 क्रीम का नमूना, जुनैदगंज चौराहा स्थित डेयरी ईकाई से 01 पनीर का नमूना, बलरामपुर स्थित स्वीट शॉप से 01 पनीर व 01 खोवा का नमूना, सेहदा स्थित डेयरी ईकाई से 02 पनीर के नमूने, अजमतपुर स्थित पनीर निर्माण ईकाई से 01 पनीर का नमूना, नरौली तिराहे स्थित प्रतिष्ठान से 01 खोवा मिठाई व 01 पनीर का नमूना एवं 01 कालाकन्द का नमूना, फूलपुर स्थित प्रतिष्ठान से 01 बेसन का नमूना, सियरहा बिलरियागंज से 01 बेसन का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला में प्रेषित किया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान नमूना संग्रहण उपरान्त 12 किग्रा क्रीम मूल्य 2,400/- व 02 कुन्टल पनीर मूल्य 46,000/- तथा 30 किग्रा खोया मूल्य 7,500/- एवं 15 किग्रा खोया मिठाई मूल्य 3,750/- मौके पर अस्वस्छकर परिस्थितियो में संग्रहण व मिलावट के संदेह पर नष्ट कराया गया। इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत अभी तक कुल 65 खाद्य पदार्थो के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जनपद के नरौली, बेलईसा व रानी की सराय मे संचालित खाद्य प्रतिष्ठानो से खाद्य पदार्थो के नमूनो की मौके पर ही जांच करते हुए खाद्य कारोबारकर्ताओ व आम जनमानस को जागरूक व प्रशिक्षित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियो के अन्य दल द्वारा जनपद के मुख्य स्थानों पर संचालित खाद्य प्रतिष्ठानो पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप्प चस्पा किया गया।सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार की कार्यवाही आगामी त्यौहारों तक अनवरत जारी रहेगी। छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें लोगों को व्रत में फलाहार से सम्बन्धित खाद्य सामग्रीयों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के बाद ही उसका उपभोग करने हेतु जागरूक किया गया। उन्होनें साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास पुराने फलाहार से सम्बन्धित स्टॉक संग्रहित हैं उन्हें तत्काल नष्ट करायें। पुराना या कालातीत फलाहार से सम्बन्धित स्टॉक पाये जाने पर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री रजनीश कुमार, श्री गोविन्द यादव, श्री लालमणि यादव, श्री शीत कुमार सिंह, श्री अमर नाथ, श्रीमती बेबी सोनम, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री सुचित प्रसाद व श्री संजय कुमार तिवारी शामिल रहें।