Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

आजमगढ़: घर के बाहर से पांच वर्षीय बालिका लापता, मचा हड़कंप

आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव से देर शाम दरवाजे पर खेल रही बच्ची संदिग्ध हाल में लापता हो गई। परिवार के सदस्यों ने बच्ची की तलाश करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर एएसपी नगर और सीओ सदर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला।कमरावां गांव निवासी मो.
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव से देर शाम दरवाजे पर खेल रही बच्ची संदिग्ध हाल में लापता हो गई। परिवार के सदस्यों ने बच्ची की तलाश करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर एएसपी नगर और सीओ सदर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला।कमरावां गांव निवासी मो. अकमल के घर से 200 मीटर दूरी पर मोबाइल की दुकान है। अकमल की पुत्री जारा कशफ (5) बुधवार की शाम दुकान पर थी, शाम को साढ़े छह बजे के करीब वह घर जाने के लिए निकली। परिजनों की मानें तो जारा कशफ दरवाजे पर पहुंची, और खेलने लगी। इसके बाद वह संदिग्ध हाल में लापता हो गई। अकमल दुकान बंद कर घर पहुंचा तो बच्ची को घर में न पाकर घबरा गया। इसके बाद वह बेटी की तलाश में इधर उधर दौड़ा, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। थक हार कर अकमल ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और बच्ची के अपहरण की आशंका जताया। बच्ची के अपहरण की जानकारी होते ही एसपी सिटी व सीओ सदर मय दल बल मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। पिता की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और पुलिस तलाश में जुटी हुई है।