Monday, 14 September 2026 | 9:13 PM
UP News

आजमगढ़: कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे

आजमगढ़ जिले के तहसील क्षेत्र बूढनपुर के विकासखंड कोयलसा में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने दिव्यांगों को माला पहनाकर सम्मानित किया। और उन्हें ट्राई साइकिल वितरित की। ट्राई साईकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिलखिला उठे।
Share:
आजमगढ़: कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल पाकर खिले चेहरे
Read in your preferred language.

आजमगढ़ जिले के तहसील क्षेत्र बूढनपुर के विकासखंड कोयलसा में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने दिव्यांगों को माला पहनाकर सम्मानित किया। और उन्हें ट्राई साइकिल वितरित की। ट्राई साईकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिलखिला उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार समय-समय पर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाकर सम्मान देने का काम कर रही है। सरकार की मंशा है कि कोई भी तबका अपने आप को अपेक्षित महसूस न करे। चाहे वह दिव्यांग हो,किसान हो , बेरोजगार हो, छात्र हो। किसान निधि योजना,आयुष्मान योजना, सहित अनेक योजनाएं चला करके लोगों को उनका हक दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोयलसा भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्र शर्मा ने की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बड़ा गर्व हो रहा है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जो जरूरतमंदों की मदद करती है। चाहे सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब बच्चियों की शादी करवाना हो या फिर रोजगार के लिए ऋण दे करके युवाओं को सशक्त बनाना हो हर तरह से हमारी सरकार लोगों की मदद के लिए खड़ी है। समाज कल्याण विभाग के एडीओ चंदन कुमार ने बताया कि विकासखंड कोयलसा और अतरौलिया के लगभग 60 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की जानी थी जिसमें से दो दर्जन से अधिक दिव्यांगों ने ट्राई साइकिल प्राप्त की। शेष लाभार्थी अभी आ रहे हैं उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी दिव्यांगों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया महामंत्री रामशंकर वर्मा, कौड़िया भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंह, प्रधान रिक्खू पटेल, राजू राजभर, रमेश सिंह, संतोष राजभर, रामाश्रय यादव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार भालचंद्र त्रिपाठी ने किया।

अजय कुमार जिला ब्यूरो चीफ आजमगढ़