Tuesday, 15 September 2026 | 5:54 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ःभाजपा नेता को इंसाफ दिलाने के लिए दिया धरना

खुद की ही सरकार में जब भाजपा नेता अरविंद गुप्ता को इंसाफ नहीं मिला तो व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। कुछ दिन पूर्व उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर किया मुकदमा दर्ज किया है। एक महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की म
Share:
Read in your preferred language.

खुद की ही सरकार में जब भाजपा नेता अरविंद गुप्ता को इंसाफ नहीं मिला तो व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। कुछ दिन पूर्व उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर किया मुकदमा दर्ज किया है। एक महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कमिश्नर कार्यालय के समक्ष वैश्व समाज ने लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उल्टा फर्जी केस लादकर सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे वैश्य समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा। बताया कि बिलरियागंज थाना व कस्बा के मोहल्ला एकराम नगर निवासी अरविंद गुप्ता भाजपा में नमामि गंगे के जिला सहसंयोजक हैं। 17 जून को कुछ अराजकतत्वों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था। जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटे आई।पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हो गई। मामले में पुलिस ने सात नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उल्टा थानाध्यक्ष आरोपियों के सह पर भाजपा नेता के ऊपर ही फर्जी मुकदमा लाद दिए। मामले में आरोपित लगातार सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य जनपद की पुलिस द्वारा मुकदमें की विवेचना सहित सुरक्षा प्रदान कराए जाने की मांग की।