Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: ट्रैक पर मिली युवक की लाश, ट्रेन से कटकर हुई मौत

पु लिस ने शव की शिनाख्त कराई तो शव संजरपुर गांव निवासी बिहारी लाल वनवासी पुत्र बाडू का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की ज
Share:
आजमगढ़: ट्रैक पर मिली युवक की लाश, ट्रेन से कटकर हुई मौत
Read in your preferred language.
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो शव संजरपुर गांव निवासी बिहारी लाल वनवासी पुत्र बाडू का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो शव संजरपुर गांव निवासी बिहारी लाल वनवासी पुत्र बाडू का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।