Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

आजमगढ़: बीडीसी सदस्य की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या मचा हड़कंप

आजमगढ़: जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफ पुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य आलम पुत्र कुतुबुद्दीन की बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अंजानशहीद बाजार होते हुए बनकट बाजार से घर जा रहे थे। अभी गांव के बाहर ही थे कि पुलिया के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार दिन के
Share:
आजमगढ़: बीडीसी सदस्य की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

आजमगढ़: जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफ पुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य आलम पुत्र कुतुबुद्दीन की बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अंजानशहीद बाजार होते हुए बनकट बाजार से घर जा रहे थे। अभी गांव के बाहर ही थे कि पुलिया के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार दिन के करीब 2:30 बजे बीडीसी सदस्य और पैर से विकलांग आलम अपनी स्कूटी से बाजार गए थे। बनकट बाजार से अपने घर अशरफपुर जा रहे थे कि गांव के बाहर पुलिया के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी और बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर जनपद के प्रशासनिक आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पुलिस छानबीन व जांच में जुट गई है ।पुलिस प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश बता रही है।