Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के सभी डाकघरों में 6 जून को आधार बनेगा

मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर वीके पाण्डेय ने बताया है कि जिले के लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन कराने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। आधार कार्ड बनाने के लिए डाकघरों में हो रही भीड़ को देखते हुए डाक विभाग विशेष अभियान चलाकर आगामी शुक्रवार को आधार कार्ड नामांकन व अपडेशन का कार्य क
Share:
आजमगढ़ के सभी डाकघरों में 6 जून को आधार बनेगा
Read in your preferred language.

मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर वीके पाण्डेय ने बताया है कि जिले के लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन कराने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। आधार कार्ड बनाने के लिए डाकघरों में हो रही भीड़ को देखते हुए डाक विभाग विशेष अभियान चलाकर आगामी शुक्रवार को आधार कार्ड नामांकन व अपडेशन का कार्य करेगा।यह एक दिवसीय अभियान आजमगढ़ मंडल मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में 6 जून 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तथा जिले के अन्य उप डाकघरों में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चलाया जायेगा, जिसमे अतरौलिया, कोयलसा, लाटघाट, लालगंज, जहानागंज, मुबारकपुर, बिलरियागंज, मेहनगर, तरवा, मेहनाजपुर सहित सभी उप डाकघर शामिल हैं। प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि डाकघरों मे नया आधार निःशुल्क बनाया जाता है। डेमोग्राफिक संशोधन (नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल, ईमेल) के लिए 50 रुपये और बायोमेट्रिक संशोधन “फिंगरप्रिंट, आइरिस व फोटो” के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा।