प्रयागराज: माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा उत्तरी झूँसी एवं दक्षिणी झूँसी जोन के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई

प्रेस नोट, प्रयागराज- दिनांक 07.01.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पाण्डेय द्वारा उत्तरी झूँसी एवं दक्षिणी झूँसी जोन के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान कल्पवासी, खाकचौक, प्रयागवाल, झूँसी, उत्तरी झूँसी, प्राचीन गंगा एवं नागवासुकी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं कर्मचारियों से विस्तार से वार्ता की गई। इस दौरान उपस्थित हेड कांस्टेबल/कांस्टेबलों से उनकी ड्यूटी, ड्यूटी प्वाइंट तथा संबंधित प्रवेश एवं निकास मार्गों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिस अधीक्षक माघ मेला द्वारा अवगत कराया गया कि मेला क्षेत्र में कल्पवासियों का आगमन प्रारंभ हो चुका है, अतः सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि कल्पवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कल्पवासी क्षेत्रों में निरंतर सघन चेकिंग, आवागमन मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था, वाहनों को निकटतम निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क कराना तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतत् निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कल्पवास क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ मानवीय व्यवहार प्रदर्शित करें तथा श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों के प्रति उच्च कोटि के सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

गोष्ठी में प्रवीन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, माघ मेला, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/नोडल अधिकारी माघ मेला विजय आनन्द, संबंधित क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858