Saturday, 31 October 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Share:
लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
जागरूकता रैली की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। 

थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।