Saturday, 31 October 2026 | 12:50 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : शाही अंदाज में निकली श्रीराम बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

बैंड-बाजों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच प्रभु श्रीराम जी की भव्य बारात निकली।
Share:
लखीमपुर खीरी : शाही अंदाज में निकली श्रीराम बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
श्रीराम बारात की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: श्री रामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार को छोटी काशी गोला में भव्य प्रभु श्रीराम बारात गोला नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, बैंड-बाजों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच प्रभु श्रीराम जी की भव्य बारात निकली। 

भव्य रथ पर सवार श्री राम प्रभु की बारात जिस बाजार से गुजरी, वहां जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे, जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर श्रीराम बारात का भव्य स्वागत किया, तो कहीं घरों की छतों से लोगों ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किए,ऐसा लगा मानो पूरी छोटी काशी नगरी राम विवाह के उत्सव में बाराती बन गई हो। 

बारात शोभायात्रा में दर्जनों मनमोहक धार्मिक झांकियां भगवान शंकर, विष्णु भगवान, मां दुर्गा, वीर हनुमान और भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां और पारंपरिक नृत्य कला का प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। बारात के गुजरने के दौरान मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

प्रशासन द्वारा शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।