लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को पूरी तरह सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण)' का शुभारंभ आज जनपद खीरी के समस्त थानों में व्यापक स्तर पर किया गया। इसी क्रम में मुख्य रूप से कोतवाली सदर, जनपद खीरी परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोतवाली सदर परिसर से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुसज्जित स्कूटी और पुलिस वाहनों पर सवार होकर एक शानदार जागरूकता रैली निकाली गई।
पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मसम्मान तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बिना किसी डर या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता हेतु शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पंपलेट्स बांटकर जानकारी प्रदान की गई।
साइबर सुरक्षा व डिजिटल जागरूकता: वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में शिक्षित किया गया।