Saturday, 31 October 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : 12 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Share:
लखीमपुर खीरी : 12 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर
मोहम्मदी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अवैध शस्त्र निर्माण एवं परिवहन तथा इसमें संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 12 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को क्षेत्र में गश्त एवं तलाश वांछित/संदिग्ध के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कृपा दयाल ज्ञान स्थनी शिक्षा निकेतन स्कूल के पास वहद ग्राम बौआ थाना मोहम्मदी से समय 3:52 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोहम्मदी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रामू पुत्र परशुराम, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम बेला तुरसिया, थाना मोहम्मदी, जिला खीरी।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 581/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना: मोहम्मदी, जनपद खीरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शिवबहादुर सिंह, का0 सुनील कुमार, का0 सुमित पाराशरी, का0 अंकित भदौरिया, का0 मोतीचन्द्र मौजूद रहे।