कोरांव/प्रयागराज:आंदोलित किसानों का समर्थन करने के लिए गोष्ठी का किया गया आयोजन



कोरांव/प्रयागराज: तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस किसान गोष्ठी में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था जो मुख्य अतिथि बनाए गए थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान विकास मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट के बी सिंह उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम गांव के ही डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा आयोजित किया गया था जिसका संचालन प्रेमशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम को प्रधान मानपुर राकेश पटेल, लालता प्रसाद सिंह सहित कई किसानों ने संबोधित करते हुए किसानों की पीड़ा व्यक्त किया। किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए ललन सिंह पटेल ने कहा कि किसान अपनी अनाज को लेकर दर-दर भटक रहा है उसके अनाज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कानून को वापस कराने के लिए पंजाब और हरियाणा के किसान लाखों की संख्या में दिल्ली के बॉर्डर पर अनशन पर बैठे हुए हैं लेकिन ये सरकार किसानों की एक भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है ।उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि 26 जनवरी को किसान संगठनों द्वारा घोषणा किया गया है कि दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान विकास मंच के जिलाध्यक्ष केवी सिंह ने कहा कि किसानों को संगठित होकर के रहना है किसान तो किसान होता है चाहे वह जिस संगठन का हो सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। यदि सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को वापस नहीं लिया जाता तो हम सभी किसान आंदोलित किसानों का समर्थन करते रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को अधिक से अधिक ट्रैक्टर लेकर हम लोग चलने का काम करेंगे । तत्पश्चात संबोधन के बाद 2 मिनट का मौन रखकर दिल्ली बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों के प्रति उनके आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करने की कामना किया! इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858