जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण संबंधी गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा।
कासगंज, 31 अगस्त 2026। मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभव अभियान, मासिक समीक्षा तथा ब्लॉक स्तर पर संचालित पोषण संबंधी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शत प्रतिशत कार्य के निर्देश दिये कार्य नहीं करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ 10 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करें। निर्धारित समयसीमा में राशन वितरण न होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी दें तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पोषण संबंधी सेवाओं एवं शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचाया जाए। साथ ही, सभी कार्यों को सितंबर माह तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास सिंह, एसीएमओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अमांपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी पटियाली राजीव कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी सचिन कुमार, डीसी सचिन शर्मा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, मुख्य सेविकाएँ सहित समस्त संबंधित पर्यवेक्षकउपस्थिति रहे
