खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ के अन्तर्गत के संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रशिक्षण देने हेतु विभिन्न खेलों के जैसे- हाॅकी, तैराकी, वालीबाॅल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैड़मिण्टन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाॅक्सिंग, हैण्डबाल, जूड़ों एवं तीरन्दाजी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 40 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0- 1.50 लाख प्रतिमाह पर प्रशिक्षण हेतु आबद्ध किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में जनपद कासगंज के उन अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है जो प्रशिक्षण देने के इच्छुक है तथा जिन्होने अन्तर्राष्ट्रीय खेलो जैसे- ओलम्पिक गेम्स, काॅमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वल्र्ड चैम्पियनशिप(प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली) में प्रतिभाग किया हो, को योग्य मानते हुए उपरोक्त प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को वरीयता दी जायेगी अथवा पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचन्द पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी/प्रशिक्षक अथवा ऐसे प्रशिक्षक जिसने ओलम्पिक गेम्स/विश्व कप/एशियन गेम्स/काॅमनवेल्थ गेम्स में सम्मिलित भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिये हो, को योग्य मानते हुए प्रशिक्षण हेतु आवद्ध किये जाने की कार्यवाही की जानी है। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षकों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जनपद कासगंज के इच्छुक अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिला खेल कार्यालय, कासगंज में पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र (02प्रतियों में 14अगस्त तक जमा करें
कासगंज :इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन जिला खेल कार्यालय में जमा करें अंतिम तिथि 14अगस्त
